ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

अनुष्का शर्मा की फिर बढ़ी मुश्किलें

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी और विराट की वायरल वीडियो को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने अपनी खूबसूरती ही नहीं बल्कि अपने अभिनय से भी फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है। अब एक बार फिर अनुष्का का नाम सेल्स टैक्स नोटिस 2012-13 और 2013-14 के बीच के एक मामले को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इससे निपटने के लिए अनुष्का ने सेल्स टैक्स नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में एमवीएटी अधिनियम के तहत कुल चार याचिकाएं दर्ज की थी, लेकिन अभी तक इस मामले में उन्हें कोई राहत नहीं मिली है।

अनुष्का की याचिका को कोर्ट ने किया रद्द

अनुष्का की याचिका को बॉम्बे हाईकोर्ट ने रद्द करते हुए कहा कि वह  महाराष्ट्र वैल्यू एडेड टैक्स अधिनियम पर फैसले के विरोध में जाकर अपील कर सकती हैं। कोर्ट ने अनुष्का को किसी भी प्रकार की राहत देने से इंकार कर दिया है। इस फैसले को जस्टिस नितिन जामदार और अभय आहूजा की बेंच ने सुनाया है, जिसमें अभिनेत्री के विवादित याचिका को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है।

यह है पूरा मामला

आपको बता दें कि अनुष्का के इस केस का पूरा मामला क्या है? दरअसल, अभिनेत्री अनुष्का ने साल 2012-13 और 2013-14 में महाराष्ट्र वैल्यू एडेड टैक्स अधिनियम के तहत मझगांव सेल्स टैक्स डिप्टी के आदेशों पर विवाद करते हुए बॉम्बे उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी, जिसमें इन टैक्स आदेशों को चुनौती दी गई थी। अनुष्का ने इस कानून के तहत चार याचिकाएं दायर की थी, जिसे एक बार फिर कोर्ट ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

परफॉर्मेंस और विज्ञापनों से जुड़ा है टैक्स

आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने अनुष्का से 12.3 करोड़ रुपये की कमाई पर 1.2 करोड़ रुपये का टैक्स लगाने का आदेश दिया था। वहीं, साल 2013-14 में अनुष्का पर 17 करोड़ रुपये की कमाई पर 1.6 करोड़ रुपये का टैक्स लगाया गया था। बता दें कि रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि यह टैक्स परफॉर्मेंस और विज्ञापनों से जुड़ा था।

 

Related Articles

Back to top button