ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

दहेज के लिए पत्नी पर चाकू और डंडों से वार कर उतारा मौत के घाट

कोटा| कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में महिला क्रूरता का एक और मामला सामने आया। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर बेरहमी से चाकुओं से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पत्नी पर चाकू और डंडों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ फरार हो गया। फरार होने से पहले आरोपी पत्नी को मरणासन्न अवस्था में अस्पताल छोड़ गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर ही है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मृतका लक्ष्मी के भाई जितेन्द्र ने बताया कि अजय नायक (26) की शादी चार साल पहले बूंदी के बसौली निवासी लक्ष्मी (24) के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज को लेकर परेशान करने लगे थे। इस बात को लेकर उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। आरोप लगाया कि दहेज की लिए ही अजय और उसके परिवार वालों ने लक्ष्मी के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे चाकू और डंडों से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया।

ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मृतका के परिजनों की रिपोर्ट पर पति, सास और ननद के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उद्योग नगर थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button