ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

प्रोजेक्ट अलंकार से हाईटेक होंगे वाराणसी के सात राजकीय विद्यालय

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत वाराणसी जिले के सात राजकीय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्कूलों की सूरत बदलने वाली है। सरकारी स्कूलों में भी शासन से कॉरपोरेट स्कूल जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। जर्जर भवनों की हालत को सुधार कर उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दो करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। कार्यदायी एजेंसी के साथ एमओयू की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही विद्यालयों में जीर्णोद्धार व नवीनीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।

प्रोजेक्ट अलंकार की ओर से राजकीय विद्यालयों को संवारने के लिए 12 बिंदुओं को शामिल किया गया है। प्रमुख रूप से स्वच्छ पेयजल, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग कक्षाएं, प्रयोगशाला, खेल मैदान, बैंडमिटंन, वॉलीबाल कोर्ट, ओपन जिम के साथ मल्टीपर्पज हॉल, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, प्रयोगशाला के साथ सोलर प्लांट व रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय विद्यालयों में नवीनीकरण होना है। जिले के सात विद्यालयों का चयन किया गया है। पहले चरण में कार्यदायी संस्था के साथ एमओयू हो गया है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button