ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

‘अहिंसा दौड़’ में मुख्यमंत्री गहलोत ने फ्लैग ऑफ कर धावकों का बढ़ाया उत्साह

जयपुर में महावीर जैन दिगंबर स्कूल से ‘अहिंसा दौड़’ का आयोजन हुआ। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) द्वारा आयोजित ‘जीतो अहिंसा रन’ का फ्लैग ऑफ करके धावकों को प्रोत्साहित किया।मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि भगवान महावीर और महात्मा गांधी द्वारा प्रतिपादित अहिंसा, शांति और सत्य के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि हमें जीवन में अहिंसा का संकल्प लेना चाहिए। गहलोत ने आगे कहा कि केवल वही परिवार, समाज और राज्य आगे बढ़ता है, जो अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलता है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार भी जनकल्याण की दिशा में कार्य कर रही है। पूरे देश में राजस्थान ही एक ऐसा राज्य है, जहां अहिंसा और शांति का विभाग बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई भी सत्य और अहिंसा के बल पर जीती थी और भारत से ही अहिंसा और शांति का संदेश पूरी दुनिया में फैला है।’अहिंसा दौड़’ आयोजन को लेकर अशोक गहलोत ने एक ट्वीट कर कई तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘अहिंसा परमो धर्मः ! पूरे देश में राजस्थान अकेला अहिंसा एव शांति विभाग वाला राज्य है।’ बता दें कि गहलोत ने इस मौके पर ‘जीतो कनेक्ट 2023’ पोस्टर का विमोचन भी किया।

 

Related Articles

Back to top button