ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

स्थापना दिवस पर भाजपा शुरू करेगी ‘सामाजिक न्याय सप्ताह’..

लखनऊ : छह अप्रैल को भाजपा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय सप्ताह का शुभारंभ करेगी। यह कार्यक्रम 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती तक मनाया जाएगा। रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह वर्चुअल माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों व अभियान से जुड़े अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि पार्टी संगठन की योजना के अनुसार सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत विभिन्न प्रकार के सामाजिक एवं जन सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और इसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। छह अप्रैल को स्थापना दिवस वाले दिन पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सुबह नौ बजे एकत्र होकर पार्टी का ध्वज लगाएंगे।बूथ पर ही सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को वर्चुअल माध्यम से सुनाए जाने की व्यवस्था की जाएगी।

सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत युवा मोर्चा द्वारा जिला व मंडल स्तर पर चिकित्सा शिविर, सहभोज आयोजित किए जाएंगे। वहीं स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। आठ अप्रैल को अनुचूजित जनजाति मोर्चा द्वारा जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में जनजाति युवाओं को आत्मनिर्भर करने हेतु सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे और रोजगार के संबंध में जानकारी दी जाएगी। नौ अप्रैल को पार्टी का किसान मोर्चा प्राकृतिक खेती पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

इसके अलावा 10 अप्रैल को महिला मोर्चा द्वारा अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ जिला स्तर पर सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 11 अप्रैल को जिला स्तर पर महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती पर उनके द्वारा किए गए कार्यों को लेकर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी व पिछड़ों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की जाएगी। 12 अप्रैल को सभी नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button