ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

 चिप वाला ई पासपोर्ट की मई से शुरुआत 

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ई पासपोर्ट का पायलट प्रोजेक्ट मई से शुरू हो जाएगा।पहले चरण में 10लाख ई -पासपोर्ट जारी किए जाएंगे। इसके लिए ऐसे सेवा केंद्रों को चुना जा रहा है। जहां कम पासपोर्ट जारी होते हैं। आने वाले समय में केवल ई पासपोर्ट ही जारी होंगे। पुराने पासपोर्ट भी बदलने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
ई पासपोर्ट की सुविधा शुरू हो जाने के बाद सिविल एवियशन ऑर्गेनाइजेशन के मानक अपनाने से 70 देशों में भारतीय नागरिकों को इमीग्रेशन में आसानी होगी। पासपोर्ट पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक होगा।सारी जानकारी चिप में दर्ज होगी। कंप्यूटर सेंसर के पास लाने से सारा ब्यौरा कंप्यूटर पर उपलब्ध होगा।
भारत में 10 करोड़ नागरिकों के पास अभी पासपोर्ट हैं। इन सभी पासपोर्ट को भी ई पासपोर्ट में बदला जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। चिप वाली बुकलेट की प्रिंटिंग भारतीय प्रतिभूति मुद्रणालय नासिक में की जा रही है। अगले 5 वर्षों में लगभग 5 करोड़ पासपोर्ट, ई पासपोर्ट के रूप में परिवर्तित होंगे। पासपोर्ट के लिए मैनेजमेंट सिस्टम, इंटर आपरेबिलिटी टेस्ट, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट, ई पर्सनलाइजेशन,ई पासपोर्ट वेरीफिकेशन, इमीग्रेशन चेक पोस्ट का तकनीकी ढांचा तैयार करने का काम बड़ी तेजी के साथ चल रहा है। यह पूरा नेटवर्क जून माह तक पूरा हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button