ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

मरकाम और लखमा भी रहे मौजूद, मशाल रैली के दौरान झुलस गए थे

कांग्रेस की मशाल रैली के दौरान जगदलपुर में आग से बुरी तरह से झुलसे दो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिलने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा राजधानी के डीकेएस अस्पताल पहुंची। कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। संबंधित अधिकारियों को समुचित इलाज की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए

कांग्रेस की मशाल रैली के दौरान जगदलपुर में आग से बुरी तरह से झुलसे दो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिलने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा राजधानी के डीकेएस अस्पताल पहुंची। कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। संबंधित अधिकारियों को समुचित इलाज की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी सचिव चंदन यादव, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी मौजूद रहे।

इस हादसे में युवा कांग्रेस दो कार्यकर्ताओ बुरी तरह से घायल हो गए हैं। शुक्रवार को जगदलपुर में मशाल रैली के दौरान झुलसे युवा कार्यकर्ताओं से मिलने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम पहुंचे। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया। वहीं युवा साथियों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस दिया। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ है।

क्या था मामला

मशाल रैली के दौरान कांग्रेस के आठ कार्यकर्ता झुलस गए  हैं आग की चपेट में आने से कार्यकर्ताओं के चेहरे, हाथ, पैर समेत शरीर के कई अंग जल गए हैं। सभी को सबसे पहले जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इनका इलाज जारी है। अस्पताल अधीक्षक के मुताबिक सभी की हालत खतरे बाहर है।  दो गंभीर रूप से झुलसे कार्यकर्ताओं को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया है।

मशाल में पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश कर रहे थे

बता दें कि कांग्रेस ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्दा होने रे मामले में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मशाल रैली निकली थी, जिसमें ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि रैली के दौरान कुछ मशाल बुझने लगीं तो कार्यकर्ता उनमें पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश रहे थे। इस दौरान आग भभक गई और हादसा हो गया। हादसे के बाद कांग्रेस विधायक रेखचंद जैन, जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकता हॉस्पिटल में जमा हो गए।

 

Related Articles

Back to top button