ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

पोलैंड के राजदूत ने हिंदी में कहा, नई दिल्ली में बिताया समय उन्हें हमेशा याद रहेगा 

नई दिल्ली । भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने भारत छोड़ने और दक्षिण अफ्रीका में अपना नया कार्यकाल शुरू करने से पहले बताया कि नई दिल्ली में बिताया गया समय उन्हें जीवन भर याद रहेगा और भारत को फिर से देखने की उम्मीद है। बुराकोव्स्की ने हिंदी में कहा कि वह यहां परिवार के साथ बिताए अपने समय को याद रखूंगा। उन्होंने अपने कार्यकाल के बारे में बताया कि इस अवधि के दौरान, भारत और वारसॉ के बीच संबंध मजबूत हुए।

पोलैंड के राजदूत ने कहा कि मेरा कार्यकाल पांच साल का था और इन पांच सालों के दौरान संबंध मजबूत हुए और अब हम और अधिक जुड़े हुए हैं। हमारे बीच अधिक आर्थिक सहयोग है और लोगों के बीच संबंध मजबूत हुए हैं। भारत से मेरा रिश्ता 26 साल का है, मैं पहली बार 1997 में एक टूरिस्ट के तौर पर भारत आया था। मैं पहले दिन से आपके देश से प्यार करता हूं। मैंने हिंदी सीखना शुरू किया और संस्कृति और राजनीति के इतिहास में दिलचस्पी लेने लगा और फिर मैं भारत में राजनीति विज्ञान का विद्वान और विशेषज्ञ बन गया। और भारत की मेरी सबसे अच्छी याद ये सभी 26 साल हैं।

उन्होंने कहा, हम कुछ बहुत कठिन समय से गुजरे हैं। कोविड महामारी के दौरान, हमने एकजुटता दिखाई और हमने दिखाया कि कैसे हम वैश्विक समस्याओं से लड़ने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं। दूत ने ऑपरेशन गंगा पर भी प्रकाश डाला, जहां पिछले साल फरवरी में रूस और यूक्रेन के बीच संकट के बाद पोलैंड ने यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने में मदद की थी।

Related Articles

Back to top button