ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

एक्टर हर्षद अरोड़ा ‘गुम है किसी के प्यार में’ से करेंगे कमबैक

टीवी एक्टर हर्षद अरोड़ा एक बार फिर से एक्टिंग की दुनिया में वापस लौट आए हैं। हर्षद ने टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ से वापसी की है। इससे पहले भी एक्टर कई रियलिटी शो और सीरियल में नजर आ चुके हैं। फिलाहल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में हर्षद एक डॉक्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो सई की जिंदगी में उम्मीद की रोशनी बनकर आए हैं। हालांकि शो में उनका किरदार कितना बड़ा होगा, ये तो नहीं पता। लेकिन लंबे वक्त बाद फैंस उन्हें फिर से देखकर काफी खुश हैं।

हर्षद अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ब्रेकअप को लेकर चुप्पी तोड़ी है। हर्षद अपनी को-स्टार अपर्णा कुमार के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों का रिश्ता पिछले साल अगस्त में टूट गया था। दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। हालांकि हर्षद और अपर्णा को फैंस का काफी प्यार मिला था। दोनों की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद थी। फिलहाल हर्षद और अपर्णा दोनों ही अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं।

हाल ही में हर्षद अरोड़ा ने अपने ब्रेकअप को लेकर बात कि और बताया कि आखिर रिलेशनशिप के चार साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला क्यों किया। हर्षद के मुताबिक, उनके और अपर्णा के बीच कुछ मतभेद हो गए थे, जिसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया। वहीं अपर्णा से अलग होने के बाद अभी तक हर्षद सिंगल हैं और अपनी प3ोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रहे हैं।

इंटरव्यू के दौरान हर्षद ने बताया कि, कभी-कभी रिश्ते हमेशा के लिए नहीं रहते। वह अब बस अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं। उनका करियर ही उनका फोकस प्वॉइंट है। इसलिए वह किसी रिश्ते में नहीं जा सकते हैं। एक्टर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, जब आपके बीच चीजें काम नहीं कर रही हों तो अलग रास्ते पर जाना सबसे अच्छा है। हमारे बीच एक खूबसूरत रिश्ता था और हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।

 

Related Articles

Back to top button