ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

आईपीएल से बाहर हुए दिग्गज बल्लेबाज केन विलियम्सन..

आईपीएल 2023 की शुरुआत में ही डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियम्सन टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में ही घुटने में गंभीर चोट लगी थी। वह मैदान पर ही काफी दर्द में दिखे थे और स्टाफ उन्हें उठाकर मैदान से बाहर ले गए थे। गुजरात टाइटंस ने उनके टूर्नामेंट से बाहर होने की पुष्टि की है। हालांकि, अब तक रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया गया है।

गुजरात ने रविवार की सुबह आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा- हमें यह घोषणा करते हुए खेद है, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सीजन के पहले मैच में चोटिल होने के बाद केन विलियम्सन टाटा आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। हम अपने टाइटन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और उनके जल्द मैदान पर लौटने की उम्मीद करते हैं।

चेन्नई के खिलाफ मैच में 32 साल के विलियम्सन बाउंड्री पर फील्डिंग के समय 13वें ओवर में चोटिल हो गए। 13वें ओवर में जोशुआ लिटिल की गेंद पर चेन्नई के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने ऊंचा शॉट लगाया। ऐसा लगा कि गेंद छह रन के लिए बाहर चली जाएगी, लेकिन बाउंड्री लाइन पर खड़े केन विलियम्सन ने उछलते हुए गेंद को पकड़ लिया। जैसे ही वह सीमा रेखा के बाहर गिरने वाले थे, उन्होंने गेंद को अंदर की तरफ फेंक दिया। छह रन तो विलियम्सन ने बचा लिए, लेकिन अपना घुटना चोटिल करवा बैठे।

विलियम्सन बाउंड्री से बाहर गिरने के बाद कराहने लगे। यह देखकर गुजरात के कई खिलाड़ी उनके पास पहुंच गए। टीम के फिजियो भी विलियम्सन के पास गए। यहां तक कि विपक्षी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के फिजियो ने विलियम्सन की मदद की। ऐसा लगा कि विलियम्सन की चोट गंभीर है तो उन्हें दो खिलाड़ी सहारा देखकर मैदान से बाहर ले गए। विलियम्सन को गुजरात टाइटंस ने इस साल मिनी ऑक्शन में दो करोड़ रुपये में खरीदा था।

मैच की बात करें तो गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने मैच में 20 ओवर में सात विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 182 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। चेन्नई के लिए गायकवाड़ ने 50 गेंद में चार चौकों और नौ छक्कों की मदद से 92 रन बनाए। हालांकि, शुभमन गिल के 36 गेंद में 63 रन की मदद से गुजरात टाइटंस ने मैच जीता।

 

Related Articles

Back to top button