ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

फ्लाइट में चालक दल के सदस्य से छेड़छाड़, स्वीडिश नागरिक

मुंबई । बैंकॉक-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में चालक दल के सदस्य से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस आरोप में स्वीडिश नागरिक को गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस बताया कि एक स्वीडिश नागरिक को इंडिगो 6ई-1052 बैंकॉक-मुंबई उड़ान पर चालक दल के सदस्य से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, शख्स की पहचान क्लास एरिक हेराल्ड जोनासम (62) के रूप में हुई है। इंडिगो ने क्लास के खिलाफ यह कहते हुए शिकायत दर्ज की थी कि वह नशे में था और भोजन की खरीद के लिए भुगतान करते समय चालक दल के एक सदस्य को अनुचित तरीके से छुआ। फ्लाइट के मुंबई में लैंड करने के बाद क्लास एरिक को एयरलाइन स्टाफ ने पुलिस को सौंप दिया था। इंडिगो ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया गया था लेकिन अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। अधिकारियों ने कहा कि क्लास एरिक पिछले तीन महीनों में भारत में गिरफ्तार किया गया आठवां अनियंत्रित एयरलाइन यात्री है। 23 मार्च को, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में शराब पीने, सह-यात्रियों और चालक दल के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हालां‎कि बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

 

Related Articles

Back to top button