ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल ने महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र मंडल के पदाधिकारियों की मांग पर भवन के सुविधा विस्तार के लिए 25 लाख रुपए की मंजूरी भी दी। कार्यक्रम की शुरुआत राजगीत से हुआ।

 मुख्यमंत्री बघेल
मुख्यमंत्री ने समाज सेवा के क्षेत्र में महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा रायपुर  में जनहित के कार्य करने वाली पुरानी संस्था के रूप में इसकी पहचान है ।  यह 87 वर्ष पुरानी संस्था है। पुराने समय में रायपुर में महाराष्ट्र मंडल का एकमात्र सामाजिक भवन था,  जिसका उपयोग धार्मिक, सांस्कृतिक, पारिवारिक सहित अनेक आयोजनों में होता रहा है,  जो अनेक लोगों के लिए अभी भी यादगार है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र  की भाषा, रिती रिवाज और संस्कृति का लाभ पूरे देश को मिल रहा है। महाराष्ट्रीयन समाज का सहकारिता, स्वतंत्रता आंदोलन, संगीत, गायन, खेल सहित अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।
रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और सांसद निधि से पांच लाख रूपये की स्वीकृति भी दी है। रायपुर दक्षिण के विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले सहित पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button