ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र

मुंबई की सड़कों पर युवक कर रहे थे खतरनाक बाइक स्टंट, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

मुंबई की ट्रैफिक पुलिस स्टंट राइडिंग और रेस ड्राइविंग पर लगाम लगाने के लिए हमेशा कदम उठाती है, लेकिन बाइक स्टंट करने वाले अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आते।

वह बेखौफ होकर अक्सर ऐसा स्टंटबाजी करते हैं और उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने खतरनाक बाइक स्टंट करने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सड़कों पर कर रहे थे खतरनाक बाइक स्टंट

वह तीनों बाइक पर खतरनाक स्टंट करते देखे गए थे। बता दें कि सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक लड़का बिना हेलमेट के दो पीछे बैठे लोगों के साथ खतरनाक बाइक स्टंट करता नजर आ रहा है। मुंबई पुलिस ने तुरंत ही इस मामले का संज्ञान लिया और तीन लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।

व्यक्तियों का पता लगाने के लिए ट्विटर पर किया शेयर

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर पर एक क्लिप साझा करते हुए कहा, “बीकेसी पुलिस स्टेशन में इन आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

हालांकि अभी आरोपियों की पहचान करने की जांच चल रही है। अगर किसी को इस वीडियो में व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी है, तो आप हमें सीधे मैसेज कर सकते हैं।”

हवा में उड़ा रहे थे नोट

गौरतलब है कि इससे पहले 15 मार्च को, हरियाणा पुलिस ने एक वायरल वीडियो के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

वह भी सड़कों पर इसी तरह की स्टंटबाजी कर रहे थे। गुरुग्राम में दो आरोपियों में से एक अपनी चलती कार से करेंसी नोट फेंकते हुए दिखाई दे रहा था। वह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए उन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों की पहचान जोरावर सिंह कलसी और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विकास कौशिक ने कहा कि दोनों आरोपी जोरावर सिंह कलसी और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने एक वायरल वीडियो बनाया, जिसमें उनमें से एक गुरुग्राम में चलती कार से करेंसी नोट फेंकते दिख रहा है। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य लोग वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे।

हमने जोरावर सिंह कलसी के पास से करेंसी नोट जब्त किए और उनकी कार का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही अधिकारी ने यह भी कहा कि अभी इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

 

Related Articles

Back to top button