ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

रोडवेज बसों में महिलाओं को मिलेगी 50% की छूट

राजस्थान की महिलाओं में इस बात को लेकर खुशी है कि अब उन्हें रोडवेज की साधारण बसों में 50% की छूट मिलेगी. आज से उन्हें मैं 50% किराया ही देना होगा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का राजस्थान के महिलाओं के लिए यह बहुत बड़ा तोहफा माना जा रहा है.

 जैसा कि सभी जानते हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने शासन के आखिरी साल के बजट में आम जन से जुड़ी कई सारी अहम घोषणाएं की थी. इनमें से कई योजनाएं आज लागू होने जा रही हैं. इन योजनाओं में से ₹500 में रसोई गैस सिलेंडर, 100 यूनिट तक की मुफ्त बिजली, चिरंजीवी में 25 लाख तक का फ्री इलाज समेत राजस्थान रोडवेज में महिलाओं को किराए में 50% तक छूट शामिल है.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन ₹750 की बजाय न्यूनतम हजार रुपए भी कर दी थी. यह सभी योजनाएं आज से राज्य में लागू हो जाएंगी, जिनका लाभ लाखों गरीब परिवार उठा सकेंगे. राजस्थान सरकार के बजट में सीएम अशोक गहलोत की बांटी गई सब सौगातों में से आज कई सौगातें शुरू हो जाएंगी. इनमें से राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं का किराया आधा कर दिया गया है यानी कि उन्हें सफर के दौरान 50% छूट मिलेगी.

आज से सरकारी बसों में सफर करने वाली सभी राजस्थान की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा. बता दें कि राजस्थान रोडवेज की तरफ से महिलाओं को मिलने वाली यह छूट केवल लोकल और एक्सप्रेस बसों में ही मिल सकेगी. लग्जरी बसों जैसे की वोल्वो और स्कैनिया में यह घोषणा लागू नहीं होगी. नए वित्तीय वर्ष से राजस्थान की रोडवेज बसों में महिलाओं को 50% किराए में छूट दी गई है. यह घोषणा आज से मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2023 के अनुपालन में शुरू हो जाएगी. राजस्थान की सभी महिलाएं यहां की बसों में राज्य सीमा के अंदर 50% छूट पर यात्रा कर सकेंगी.

महिलाओं में छाई खुशी

राजस्थान की महिलाओं में इस बात को लेकर खुशी है कि अब उन्हें रोडवेज की साधारण बसों में 50% की छूट मिलेगी. आज से उन्हें मैं 50% किराया ही देना होगा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का राजस्थान के महिलाओं के लिए यह बहुत बड़ा तोहफा माना जा रहा है. मान लीजिए कि साधारण रोडवेज बस से जयपुर से सीकर का किराया ₹200 है तो अब महिलाओं को केवल ₹100 चुकाने होंगे लेकिन अगर कोई महिला लग्जरी श्रेणी की रोडवेज बस में बैठती है तो उसे केवल 30% ही छूट मिलेगी. यह छूट भी उसे केवल राजस्थान की सीमा के अंदर ही मिलेगी.

बता दें कि राजस्थान रोडवेज के बेड़े की सबसे ज्यादा साधारण श्रेणी की बसें ही यहां की सड़कों पर दौड़ती हैं. ज्यादातर बसें राजस्थान की सीमा के भीतर ही चलती हैं इसलिए 506 किराए का लाभ सबसे ज्यादा महिलाएं उठा सकेंगी. लग्जरी बसों से सफर करने वाली महिलाओं की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है.

 

Related Articles

Back to top button