ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

बारातियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत; 80 से ज्यादा लोग घायल

छत्तीसगढ़| छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में बारातियों से भरी बस और एक ट्रक की जोरदार भिड़ंत हुई है। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। गिधौरी के पास बाराती बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हुई है। हादसे में 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। वहीं, एक शख्स की मौत हो गई। घायलों में 20 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का इलाज बिलाईगढ़, गिधौरी और कसडोल के अस्पतालों में चल रहा है। वहीं, कुछ लोगों को रायपुर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा कि पचरी गांव से बारात कुर्रा रायपुर गई थी। वापसी के दौरान गिधौरी के पास बस और ट्रक की आमने-सामने टक्‍कर हो गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

हादसे में एक की मौत

रिपोर्ट के अनुसार हादसे में एक शख्स की मौत हुई है। मृतक का नाम बसंत कुमार साहू बताया जा रहा है। हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

 

Related Articles

Back to top button