ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

बारातियों से भरी एसयूवी नहर में गिरी, दूल्हे के 7 परिवारीजनों की मौत, 4 की हालत गंभीर

भुवनेश्वर । ओडिशा के संबलपुर जिले में हृदय को दहला देने वाली घटना हुई है। बारातियों से भरी एसयूवी नहर में गिर जाने से दूल्हे पक्ष के कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। घटना शुक्रवार तड़के की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान अजीत खमारी, दिव्या लोहा, सरोज सेठ, सुमंत भोई, सुबल भोई और रमाकांत भोई के रूप में हुई है। सातवें मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों को संबलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि झारसुगुड़ा जिले के लडधरा गांव से दूल्हे के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को लेकर वाहन गुरुवार शाम संबलपुर में घाम पुलिस थाना क्षेत्र के परमपुर इलाके में गया था। रात के खाने के बाद दूल्हे पक्ष के कुछ सदस्य एक एसयूवी में घर लौट रहे थे। इस दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और देर रात 2 बजे वाहन नहर में गिर गया। एक घायल ने बताया कि हमने वाहन के शीशे तोड़े और खुद को बचाने में कामयाब रहे।

Related Articles

Back to top button