ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

एक अप्रैल से ये चीजें हो जाएंगी महंगी

31 मार्च के बाद 1 अप्रैल से नया व‍ित्‍तीय वर्ष शुरू हो जाएगा. नया व‍ित्‍तीय वर्ष शुरू होने के साथ ही कई बदलाव हो जाएंगे. आम आदमी के ऊपर महंगाई का बोझ बढ़ जाएगा. नए व‍ित्‍तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही कई चीजें महंगी हो जाएंगी. इसका असर सीधा आम आदमी की जेब पर पड़ेगा. दरअसल, 1 फरवरी को पेश आम बजट में कई चीजों पर टैक्‍स बढ़ाए जाने से उनकी कीमत में बढ़ोतरी होनी है. यह न‍ियम 1 अप्रैल 2023 से प्रभाव में आएगा.

यूपीआई से लेन-देन भी होगा महंगा

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की तरफ से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) से होने वाले मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगाने की सिफारिश की गई है. यह बदलाव 1 अप्रैल से लागू क‍िया जा सकता है. सर्कुलर के अनुसार 1 अप्रैल से 2,000 रुपये से ऊपर के लेनदेन पर 1.1 प्रत‍िशत का सरचार्ज लगाने का सुझाव द‍िया गया है. यह चार्ज मर्चेंट ट्रांजेक्‍शन यानी व्यापारियों को पेमेंट करने वाले ग्राहकों को देना होगा.

एलपीजी स‍िलेंडर

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी स‍िलेंडर की कीमत की समीक्षा की जाती है. इस 1 अप्रैल को पेट्रोल‍ियम कंपन‍ियों की तरफ से कीमत में इजाफा क‍िया जा सकता है. इससे पहले 1 मार्च को कंपन‍ियों ने स‍िलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा क‍िया था. ज‍िसके बाद इसकी कीमत द‍िल्‍ली में बढ़कर 1103 रुपये हो गई थी. इससे पहले यह 1053 रुपये में म‍िल रहा था. उम्‍मीद की जा रही है क‍ि तेल कंपन‍ियां इस बार भी स‍िलेंडर के रेट बढ़ा सकती हैं.

कारों की कीमत में भी होगा इजाफा

अगर आप कार खरीदने का प्‍लान कर रहे हैं तो ये भी 1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी. टाटा मोटर्स, हीरो मोटो कॉर्प और मारुत‍ि ने गाड़‍ियों की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर द‍िया है. नई कीमतें 1 अप्रैल से प्रभावी हो जाएंगी. कंपन‍ियों की तरफ से अलग-अलग मॉडल के आधार पर कीमत में इजाफा क‍िया जाएगा.

Related Articles

Back to top button