ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

लियोनल मेसी ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100वां गोल किया

विश्व विजेता अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच में कोरासाओ को 7-0 से रौंद दिया। मैच में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने तीन गोल दागे। उन्होंने इस दौरान अपनी हैट्रिक पूरी की। मेसी के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 100 गोल भी पूरे हो गए। अर्जेंटीना की विश्व जीतने के बाद यह लगातार दूसरे मैच में दूसरी जीत है। इससे पहले उसने फ्रेंडली मैच में ही पनामा को 2-0 से हराया था।

मेसी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल पूरे करने वाले तीसरे फुटबॉलर हैं। उनके 174 मुकाबलों में 102 गोल हो गए हैं। इस दौरान मेसी ने 54 गोल असिस्ट किए। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। उन्होंने 198 मैचों में 122 गोल दागे हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर ईरान के अली दाएई हैं। अली ने 148 मैचों में 109 गोल किए थे।

मेसी ने रचा इतिहास

मेसी ने 100 गोल पूरे करते ही एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। वह विश्व कप जीतने के साथ-साथ 100 गोल पूरे करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉल हैं। रोनाल्डो और अली दाएई ने 100 से ज्यादा गोल दागे हैं, लेकिन दोनों विश्व कप नहीं जीत सके हैं।

मेसी ने करियर की 57वीं हैट्रिक पूरी की

लियोनल मेसी ने मैच की शुरुआत तूफानी अंदाज में की। उन्होंने 37 मिनट में ही हैट्रिक पूरी कर ली। मेसी ने 20वें, 33वें और 37वें मिनट में गोल किया। यह उनके करियर की 57वीं हैट्रिक है। वहीं, अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए नौवीं बार उन्होंने हैट्रिक गोल किया है। साथ ही मेसी ने इस साल पहली बार किसी मैच में तीन या उससे ज्यादा गोल दागे हैं।

मेसी ने एक गोल असिस्ट भी किया

मेसी ने सिर्फ तीन गोल ही नहीं दागे, बल्कि एक गोल में अपना योगदान दिया भी दिया। उन्होंने एंजो फर्नांडीज के लिए 35वें मिनट में गोल असिस्ट किया। मेसी ने इस सीजन में 22वीं बार गोल असिस्ट किया है। इसके अलावा अर्जेंटीना के लिए 54वीं बार और सीनियर स्तर पर कुल 354वीं बार उन्होंने गोल असिस्ट किया।

इन खिलाड़ियों ने भी दागे गोल

अर्जेंटीना के लिए सिर्फ मेसी ने ही नहीं बल्कि अन्य चार खिलाड़ियों ने भी गोल दागे। निकोलस गोंजालेज ने 23वें, एंजो फर्नांडीज ने 35वें, अनुभवी एंजेल डी मारिया ने 78वें और गोंजालो मोंटियाल ने 87वें मिनट में गोल किया।

 

Related Articles

Back to top button