ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

खुद को कानून से ऊपर समझता है गांधी परिवार: भाजपा

नई दिल्ली । राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद कांग्रेस आज देशभर में संकल्प सत्याग्रह कर रही है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं बीजेपी ने इसका पलटवार करते हुए कहा कि गांधी परिवार खुद को कानून से ऊपर समझता है। बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि गांधी परिवार को अपने लिए दो विधान चाहिए। कांग्रेस ये सत्याग्रह कोर्ट के फैसले के विरोध में कर रही है। सत्याग्रह के नाम पर दुराग्रह है। राहुल ने भारत के खिलाफ बयान दिया था, उनकी सांसदी कानून के मुताबिक गई है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी जी, आप वीर सावरकर हो भी नहीं सकते, क्योंकि वीर सावरकर न साल के छह महीने विदेशों में छुटियां मनाने जाते थे, न ही अपने देश के खिलाफ विदेशियों से मदद मांगते थे। उन्होंने ब्रिटेन में जाकर मां भारती को गुलामी की जंजीर से मुक्त कराने का शंखनाद किया था। आप वीर सावरकर पर नहीं अपनी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर प्रश्न खड़े कर रहे हैं। वीर सावरकर के सम्मान में इंदिरा गांधी का लिखा वह पत्र पढ़िए, वहां आपको आपके कुतर्क का जबाब मिल जाएगा। सावरकर से खुद की तुलना मत कीजिए।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भाषा मर्यादा में नही और मर्यादा पुरुषोत्तम से तुलना करते हैं। गांधी परिवार क्या अपने आप को रघुकुल और पांडव कुल के बराबर समझता है? यह हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का अपमान है। देश की सबसे प्रिविलेज्ड फैमिली होने का अहंकार आप लोगों से छूटता नहीं। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि प्रियंका वाड्रा ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की, साथ ही नेहरू-गांधी परिवार को राजा दशरथ के समान बता दिया। ये करोड़ों राम भक्तों की आस्था पर गहरा प्रहार है। ये कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। कल कांग्रेस के बड़े नेता ने नेहरू गांधी परिवार के लिए अलग क़ानून की मांग की थी। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि गांधी परिवार खुद को कानून से ऊपर समझता है। गांधी परिवार को लगता है कि देश के लिए आईपीसी अलग है और उनके लिए अलग है। तेजस्वी बाहर दहाड़ते हैं और सीबीआई के सामने म्याऊं म्याऊं करने लगते हैं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी नाखून कटाकर शहीद बनना चाहते हैं। गांधी परिवार केवल तथाकथित गांधी परिवार है। रणनीति के तहत राहुल ने कोर्ट में माफी नहीं मांगी। गांधी परिवार खुद को राजा परिवार समझता है। कायर तो नेहरू थे, जिन्होंने हजारों किलोमीटर जमीन चीन को भेंट में दे दी।
प्रियंका गांधी ने संकल्प सत्याग्रह में कहा था कि बीजेपी के नेता हमारे परिवार का अपमान करते गए। संसद में मेरे भाई ने मोदी जी को गले लगाया और कहा कि मैं आपसे नफरत नहीं करता हूं। हमारी विचारधारा अलग है, लेकिन हमारी नफरत की विचारधारा नहीं है। क्या यही इस देश की परंपरा है। अगर आप परिवारवादी कहते हैं तो भगवान राम कौन थे? भगवान राम को वनवास भेजा गया, लेकिन उन्होंने अपने परिवार और धरती के प्रति अपना फर्ज निभाया। तो क्या भगवान राम परिवारवादी थे, क्या पांडव परिवारवादी थे जो अपने परिवारों के संस्कार के लिए लड़े, क्या हमें शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए।

Related Articles

Back to top button