ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

दलजीत कौर हुईं केन्या शिफ्ट पति निखिल के साथ

मशहूर टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर हाल ही में विवाह बंधन में बंधी हैं। उन्होंने बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ शादी की है। यह एक्ट्रेस की दूसरी शादी है। शादी के कुछ दिन बाद दलजीत भारत छोड़ पति निखिल के साथ केन्या शिफ्ट हो गई हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद उन्होंने फैंस के साथ यह जानकारी साझा की है।

साझा किया पोस्ट

दलजीत कौर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से निखिल के साथ फोटोज साझा किए हैं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘आज ऑफिशियली केन्या शिफ्ट हो गई। उम्मीद है कि यहां ज्यादा खुशियां होंगी, खूबसूरत यादें बनेंगी और जिंदगी अधिक मजेदार होगी। देखते हैं क्या जादू होता है।’ दलजीत ने निखिल के साथ तीन सेल्फी शेयर की हैं, जिनमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं।

फैंस ने दी बधाई

दलजीत के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आपकी आंखों में बहुत दर्द दिखता है। पता नहीं क्यों? आप बहुत मजबूत हो।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपके जरिए अब हमें भी केन्या देखने को मिलेगा।’ एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसे ही मुस्कराते हुए हमेशा साथ में खुश रहो।’ वहीं दलजीत के कुछ फैंस उनके बेटे जेडन कौर का हालचाल पूछ रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button