ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

जंगदलपुर के मां मावली मंदिर में पंचमी की धूम, 108 कन्याओं का पूजन

देश-विदेश में नवरात्रि की धूम है। मंदिरों में मां के जयकारे लग रहे हैं। जहां भक्त मां के दर्शन कर अपनी मुरादों को पूरा कर रहे हैं। इसी तरह पंचमी आते ही मंदिर और घरों में कन्या पूजन भी तेजी से शुरू हो गया है।

जगदलपुर शहर में राम नवमी को लेकर एक ओर जहां चौक चौराहों पर राम प्रतिमा स्थापित करने के साथ रोजाना पूजा-पाठ किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को पंचमी के अवसर पर शहर के सिरहासार चौक में स्थित मां मावली मंदिर में कन्या भोज के साथ कन्या पूजा का आयोजन किया गया। पहली बार एक साथ 108 कन्याओं को एक साथ कन्या भोज कराया गया। जहां शहर के अलावा अन्य स्थानों से मां देवी स्वरूप बच्चों को भोज के लिए आमंत्रित किया गया था।

इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया की पीठ परिषद, आदित्य वाहिनी, आनंद वाहिनी के तत्वाधान में मां मावली मंदिर में कन्या स्वरूप 108 कन्याओं को एक साथ कन्या भोज का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के साथ ही आसपास रहने वाले बच्चों को भोज के लिए आमंत्रित किया गया था। जहां एक साथ बस्तर में पहली बार इतने सारे मां दुर्गा स्वरूप कन्याओं को पूजा में शामिल करने के साथ ही उनके पैर धुलाते हुए उन्हें मां दुर्गा के स्वरूप में तैयार करने के बाद उनका पूजन किया गया। जिसके बाद उन्हें भोजन ग्रहण करने का आग्रह किया गया। सदस्यों ने बताया की माता मावली मंदिर में प्रथम बार 108 से अधिक कन्याओं के पूजन रूपी अनुष्ठान आयोजित किया गया है।

Related Articles

Back to top button