ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

कॉफी प्वाइंट के पास तेंदुआ दिखने से दहशत, वीडियो वायरल

कोरबा में एक बार फिर से तेंदुआ दिखा है। जिसके बाद लोगों में डर का माहौल है। इसबार पुलिस की टीम ने ही तेंदुआ के शावक को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया है। वन विभाग की टीम अब शावक को खोजने में जुट गई है।

कोरबा के बालको क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से आसपास के इलाकों में हड़कंप की स्थिती देखी जा रही है। इवेंट से लौटते वक्त डायल 112 की टीम को कॉफी प्वाइंट के नजदीक तेंदुए का शावक नजर आया जिसे उन्होंने कैमरे में कैद कर लिया। झाड़ियों के बीच छिपे तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वनमंडल कोरबा में तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने तस्दीक के लिए एक टीम को मौके के लिए रवाना भी किया है। इससे पहले भी कोरबा और कटघोरा वनमंडल में तेंदुआ देखा गया था जिसके द्वारा मवेशियों का शिकार किया गया था।

डायल 112 के आरक्षक सत्येंद्र कुमार गेंदके और चालक गोपाल चौहान को इवेंट आया कि लेमरू में एक महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही है। जिसकी सूचना पर तत्काल 112 की टीम रवाना हुई जहां प्रसूता को लेमरू स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने के बाद वापस बालको वापस लौट रही थी। इस दौरान तेंदुए के शावक सड़क पार करते दिखा उसके बाद झाड़ियों में छिपकर बैठा हुआ था। इसका वीडियो आरक्षक और चालक हम दोनों ने अपने मोबाइल में कैद किया।

इसकी सूचना उन्होंने उच्च अधिकारियों को देते हुए वन विभाग के अधिकारियों को दी। जहां वन विभाग के कर्मचारी अधिकारी मौके पर पहुंची और तस्दीक करने में जुट गई। कुछ माह पहले ही तेंदुए ने कटघोरा वन परीक्षेत्र में मवेशी के शावक पर हमला किया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। लगातार तेंदुए देखे जाने से जिले में हड़कंप मच गया। फिलहाल वन विभाग ने कॉफी प्वाइंट पर लोगों को आने जाने से रोक रही है।

 

Related Articles

Back to top button