ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

3 इंच लंबे नाखून मेंटेन करती है ये मैकेनिक लडकी 

कैलिफोर्निया । आपने गाड़ियों को ठोक-पीटकर बनाने का काम पुरुषों को करते देखा होगा, लेकिन आपने भी शायद ही कभी किसी महिला को ये काम करते आपने देखा हो।
मज़े की बात ये है कि अगर लड़की कल-पुर्जे खोलते वक्त 3 इंच लंबे नाखून मेंटेन करती हो, तो ये आपके लिए और भी ज्यादा शॉक देने वाली बात होगी। अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाली पेटॉन ऐसा ही काम करती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि वे मॉडलिंग का भी काम करती हैं, लेकिन इससे उनके मैकेनिक होने के लिए हैवी ड्यूटी प्रोफेशन पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने बड़े शौक से 5 लाख रुपये खर्च करके नेल एक्सटेंशन कराया था, लेकिन वो इसे पहनकर भी गाड़ियां बनाती हैं। 25 साल की मॉडल पेटॉन आराम से टायर बदल देती हैं और इंजन ठीक कर देती हैं।
हालांकि लोग उन्हें गाड़ियों के साथ काम करने के लिए काफी छोटा और कमज़ोर बताते हैं लेकिन उनके स्किल्स देखकर हैरान रह जाते हैं। पिछले 5 सालों से पेटॉन नेल एक्सटेंशन के अपने शौक के साथ ही ये काम भी करती हैं।पेटॉन का कहना है कि उन्हें पुरुष प्रधान प्रोफेशन में एंट्री करने के लिए काफी कुछ सुनना पड़ा। जब वो ऑटोमोबिल्स का कोर्स कर रही थीं, तो 100 लोगों की क्लास में अकेली लड़की थीं। जानकारी के मुताबिक उन्हें इस दौरान काफी हैरेस होना पड़ा। अपने काम पर पेटॉन अच्छी तरह सज-धजकर पहुंचती है और आज भी मर्द उसकी लॉग बुक में नीचा दिखाने वाले कमेंट लिखकर जाते हैं। उन्हें मैकेनिक का काम करते हुए लगभग 10 साल होने वाले हैं।
हालांकि पेटॉन अपनी अलग ही स्टाइल कैरी करती हैं और धमकियों को अपने काम के आड़े नहीं आने देतीं। इतना ही नहीं अपने काम और स्टाइल की वजह से पेटॉन सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित और मशहूर हैं। उनके लाखों में फॉलोअर्स हैं। इनमें से बहुत से लोग उनके जज़्बे की तारीफ करते हैं, वहीं कुछ लोग ट्रोल करने के लिए यहां भी आ जाते हैं। मालूम हो कि वैसे तो किसी भी प्रोफेशन को लड़का या लड़की के नाम नहीं लिखा गया है, लेकिन आज भी ड्राइवर, मैकेनिक या फिर हैवी कामों के लिए मर्दों को ही वरीयता दी जाती है।

Related Articles

Back to top button