ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

हथियारबंद बदमाशों ने पापा का पता पूछा, फिर 8 साल की बच्ची को गोली मार दी

भोजपुर । बिहार के भोजपुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां हथियारबंद बदमाशों ने 8 साल की एक बच्ची को गोली मार दी। फायरिंग से पहले अपराधियों ने बच्ची से उसके पिता के बारे में पूछा। पूरा मामला शुक्रवार रात तब सामने आया, जब बच्ची अपने घर में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान घर में घुसकर बदमाशों ने 8 वर्षीय बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार जमीन विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष खुद मौके पर आए और तुरंत ही शव को कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
महज 8 साल की बच्ची के मर्डर का ये झकझोर देने वाली वारदात उदवंत नगर थाना इलाके के भेलाई गांव का है। बच्ची का नाम आराध्या है, वो भेलाई में रहने वाले कृष्णा कुमार सिंह की बेटी थी। बच्ची पहली क्लास में पढ़ती थी। इस हत्याकांड में पुलिस परिजनों से बात कर रही। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है। पिता कृष्णा कुमार सिंह ने कहा कि उनका पहले से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके वजह से उन्होंने बेटी की गोली मारकर हत्या की आशंका जताई है।
कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि साल 2013 से 6 बीघा जमीन को लेकर उनका अपने ही रिश्तेदार से विवाद चला आ रहा है। उसी विवाद को लेकर 2019 में छोटे भाई सत्यम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस घटना में गोली लगने से मैं भी जख्मी हो गया था। मृत बच्ची के पिता ने कहा कि हम सभी लोग खाना खाकर घर में बैठे थे। तभी चार की संख्या में हथियारबंद अपराधी घर पर आ धमके और गेट खटखटाने लगे। कृष्णा कुमार ने आगे कहा कि मेरी बेटी आराध्या ने ही गेट खोला। तब अपराधियों ने उससे मेरे बारे में पूछताछ की। जब बच्ची ने कहा कि पापा घर पर नहीं हैं तो हमलावरों ने अपशब्द कहे और फिर फायरिंग कर दी। इसी गोलीबारी में मेरी बेटी को गोली लगी, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना के पहले आराध्या घर में पढ़ाई कर रही थी।

Related Articles

Back to top button