ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना। सेंट मैरी स्कूल फादर के कमरे से मिली शराब की बोतले व कंडोम पैकेट स्कूल सील ।

मुरैना में मध्यप्रदेश बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष निवेदता शर्मा ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि स्कूल के फादर का निवास बच्चों के क्लासरूम के बिल्कुल बगल में है तथा क्लासरुम में सीधा आया जा सकता है। जब फादर के घर की तलाशी ली तो वहां आधा दर्जन महंगी शराब की बोतलें व कंडोम के पैकेट मिले। इस मौके पर महिला व बाल विकास विभाग के अधिकारी तथा जिला शिक्षाधिकारी सहित पुलिस मौजूद थी। अध्यक्ष निवेदता शर्मा ने आबकारी व कलेक्टर से इस मामले की शिकायत की है वहीं कलेक्टर ने स्कूल सील करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष निवेदता शर्मा ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों व जिलाशिक्षाधिकारी एके पाठक व पुलिस के साथ सेन्ट मेरी स्कूल में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि स्कूल के फादर डिनेसस का निवास स्कूल से सटा हुआ है तथा स्कूल की कक्षाओं में फादर के निवास से सीधा जाया जा सकता है। इस पर उन्हें शक हुआ तथा पुलिस की मदद से उन्होंने फादर के निवास की तलाशी ली तो वहां लगभग आधा दर्जन से अधिक अंग्रेजी शराब की महंगी बोतलें तथा कंडोम के पैकेट को पाया। इस पर उन्होंने जब फादर से पूछा तो वे कोई जवाब नहीं दे सके। मौके पर बुलाया आबकारी अमला शराब की महंगी बोतलें मिलने पर अध्यक्ष निवेदता शर्मा ने जिला आबकारी अधिकारी को सूचित किया तथा शराब की बोतलों के जब्त करने की कार्रवाई करवाई। इसी के साथ एसडीएम व सीएसपी भी मौके पर पहुंचे तथा स्कूल को सीलबंद करने की कार्रवाई की जा रही है। स्कूल के फादर के कमरे में मिले कंडोम के पैकेट ने इस मामले को नया मोड़ दे दिया है। कलेक्टर के आदेश पर फादर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है वहीं दूसरी तरफ इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं फादर द्वारा बच्चों का शोषण न किया जा रहा हो। हालांकि इस बात के अभी कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं, वहीं पुलिस की जांच जारी है। स्कूल के फादर मीडिया के सामने बयान देने से बचते आए। जब उनसे पूछा गया कि इतनी सारी शराब की बोतलों व कंडोम के पैकेट से फादर का क्या संबंध है तो वे कोई जवाब नहीं दे सके और इतना कहा कि एक दो ही बोतलें है और वह शराब नहीं पीते हैं। कंडोम की बात पर वह काम में मोबाइल लगाकर चलते बने। *सील करा दिया है स्कूल* स्कूल को सील करा दिया है। पुलिस की जांच चल रही है। बच्चों के शोषण के ऐंगल से भी जांच की जा रही है। अंकित अष्ठाना, कलेक्टर, मुरैना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button