ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

 आठ साल की बच्ची की गोली लगने से हुई मौत

भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने देर रात घर में घुसकर एक आठ साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत भेंलाई रोड स्थित एक घर में शुक्रवार की देर रात हथियारबंद अपराधी घुस गए और फायरिंग कर दी। इस दौरान आठ साल की आराध्या सिंह को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया है।

मृतका आठ वर्षीय आराध्या सिंह के पिता कृष्णा कुमार सिंह मूलरूप से रोहतास के दिनारा थाना के कुंड गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में परिवार भेंलाई रोड में मकान बनाकर रहता है। बच्ची के पिता दिनारा में पोल्ट्री फार्म चलाते हैं। बच्ची के पिता ने बताया कि चार की संख्या में हमलावर घर में घुसे थे। मृतका के दाएं पंजरी में गोली के जख्म का निशान पाया गया है। घटना का कारण पूर्व से चला आ रहा भूमि विवाद बताया जा रहा है। मृतक के पिता ने नामजद लोगों पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल आरा में कराया गया।

पिता को खोज रहे थे बदमाश

पिता के अनुसार, घटना की रात बच्ची भेंलाई रोड स्थित अपने आवास पर अपनी दादी, मां और बुआ के साथ सोई थी। पिता घर पर नहीं थे। रात दस बजे चार की संख्या में आए बदमाशों ने पहले दरवाजा खुलवाया। इसके बाद उन्हें खोजने लगे। जब परिवार के सदस्यों ने विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से उनकी बच्ची की मौत हो गई।

इसके बाद हथियारबंद बदमाश भाग निकले। बाद में वे घर लौटे तो पूरी घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर उदवंतनगर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पिता के अनुसार, बदमाश उन्हें मारने के इरादे से आए थे। उन्हें लग रहा था कि वे घर में छिपे हैं। इसलिए वे जबरन घुसने का प्रयास कर रहे थे। बच्ची के पिता रोहतास के दिनारा में पोल्ट्री फार्म चलाते है।

पुलिस को घरवालों ने नहीं दी सूचना

आगे के अनुसंधान के लिए एफएसएल की टीम को भी पटना से बुलाया लिया गया है। घटना की जांच में अभी पूरी सच्चाई आनी बाकी है। क्योंकि, मामला थोड़ा संदिग्ध लग रहा है। गोली लगने के बाद बच्ची को किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में भी ले गए थे। उस समय उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। मृत्यु के बाद यह लोग बच्ची को घर लेकर चले गए और अर्धरात्रि के बाद दूसरी बार सदर अस्पताल लेकर आए, जहां पर लड़की को मृत घोषित कर दिया गया।

बाद में परिजन ने पुलिस को इसके बारे में बताया। घर पर सीसीटीवी कैमरा भी है, लेकिन सीसीटीवी कैमरा बंद था। घर में कहीं पर खून के निशान नहीं मिले है। असली अभियुक्त का पता लगाने के लिए पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button