ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मोदी सरकार ने राहुल गांधी के विरुद्ध षड्यंत्र की सभी हदें पार कर दीं – कमल नाथ।

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए पीड़ा का दिन है। राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त किए जाने के निर्णय को लेकर कांग्रेस बिफर उठी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि मोदी सरकार ने राहुल गांधी के विरुद्ध षड्यंत्र करने में सारी हदें पार कर दी हैं। जिस तरह से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त की गई है, उससे साफ है कि सरकार उनसे भयभीत है। उन्होंने कहा कि सरकार राहुल गांधी द्वारा उठाए प्रश्नों के उत्तर देने के बजाय उन्हें लोकसभा से दूर करने का रास्ता तलाश रही थी। आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए पीड़ा का दिन है लेकिन एक बात अच्छी तरह से याद रखनी चाहिए कि ऐसे ही षड्यंत्र स्वर्गीय इंदिरा गांधी के खिलाफ भी किए गए थे। उससे वे मजबूत ही हुई थीं ,कमजोर नहीं। आज भारत की जनता पहले से कहीं मजबूती के साथ राहुल गांधी के साथ खड़ी है और इंसाफ होकर रहेगा। *कांग्रेस ने किया प्रदर्शन* उधर, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारतीय राष्ट्रीय छात्र कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पत्रकारवार्ता कर सरकार पर आरोप लगाया कि किसानों के साथ भाजपा सरकार ने धोखा किया है। केंद्र सरकार से न तो समुचित सहायता किसानों को मिल रही है और न ही राज्य सरकार कुछ कर रही है। डीजल की कीमत में कमी ना करके खेती की लागत को बढ़ाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button