ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

आठ साल के बच्चे की बेरहमी से गला रेतकर की हत्या

बहराइच में एक आठ साल के बच्चे की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार की रात हुई इस वारदात के बाद बच्चे का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला है। घटना की जानकारी पर एसपी प्रशांत वर्मा ने भी मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली।इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। एसपी का कहना है कि वारदात का खुलासा जल्द किया जाएगा, इसके लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है।

थाना कोतवाली नानपारा अन्तर्गत परसा निवासी किशुन पुत्र मिलन के आठ साल के विवेक का शव उन्हीं के खेत में भट्ठे के पास मिला। बृहस्पतिवार की रात गांव वालों की सूचना पर बच्चे के शव की शिनाख्त की गई। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पुलिस अधीक्षक ने रात में ही मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दिया।पुलिस की मानें तो बच्चे की हत्या किसी धारदार हथियार से गला काटकर की गई है। वहीं उसके सर के ऊपर भी हमला किया गया है ,जिसके चोट के निशान मिले हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि घटना काफी गंभीर है। पुलिस टीम जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 

Related Articles

Back to top button