ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

युवकों ने बेरहम पिटाई से कुत्ते को उतारा मौत के घाट

अजमेर | सिरोही ज़िले के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के धनारी बांध के निकट एक हृदय को विचलित करने वाली घटना सामने आई है। यहां पशु क्रूरता की भयानक तस्वीरें देखने को मिली। यहां कुछ अज्ञात युवक एक कुत्ते को डंडों पीटते हुए दिख रहे हैं। युवकों की बेरहम पिटाई से कुत्ते की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार धनारी बांध के निकट एक कुत्ते को कुछ युवक डंडा लेकर पहले तो काफी देर दौड़ाते रहे। चारों तरफ से घिरने के कुछ देर बाद कुत्ता थक गया तब युवकों ने उस पर डंडों से हमला करना शुरू कर दिया। बेरहम युवक कुत्ते को तब तक पीटते रहे जब तक उसके प्राण नहीं निकल गए।

युवकों ने ताबड़तोड़ प्रहार से कुत्ते की जान चली गई, लेकिन बेरहम युवक फिर भी करके कुत्ते के शव पर लाठियां चलाते रहे।आस के लोगों ने घटनाक्रम की सूचना स्वरूपगंज पुलिस को दी। स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के धनारी बांध के पास हुई इस हृदय विदारक घटना से लोगों में गुस्सा है। इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई का प्रावधान होता है। अब पुलिस इस पूरे घटनाक्रम पर क्या संज्ञान लेती है यह देखने वाली बात होगी।

यह है सजा का प्रावधान

आईपीसी की धारा 428, 429 और पीसीए एक्ट की धारा 11 के तहत गली के आवारा कुत्तों को मारना दंडनीय अपराध है। ज्यादा से ज्यादा इनकी रोकथाम के लिए नसबंदी की जा सकती है। सरकार की नीति और एनिमल बर्थ कंट्रोल 2011 के तहत जिस क्षेत्र में इन आवारा कुत्तों का आतंक है, वहां इनकी नसबंदी के बाद उसे वापस भेजा जाएगा और इन्हें मारा नहीं जा सकता। यदि कोई इन आवारा कुत्तों या मवेशियों को परेशान करेगा या मारने की कोशिश करेगा तो इसकी शिकायत पुलिस थाने में भी की जा सकेगी।

 

Related Articles

Back to top button