ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

अवैध संबंध में बाधक बनने पर मां ने कराई बेटे की हत्या

मटियारी पंचायत में अवैध संबंध के कारण एक मां ने बेटे का अपहरण करवाकर हत्या करा दी। पुलिस ने अपहृत सुमन यादव (26) का शव अररिया के चंदा चौक स्थित जेबीसी नहर से बरामद किया है। पुलिस ने गुरुवार को ही युवक की मां को गिरफ्तार कर लिया था।

चार दिन पहले ही मृतक की पत्नी रूपा देवी ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया था। जिसमें उसने अपनी सास पर पति का जबरन अपहरण कराने का आरोप लगाया था।

आवेदन में रूपा देवी ने बताया था कि 19 मार्च की रात 9.30 बजे उसके घर में उनकी सास रेणु देवी (45 साल) ने फोन कर पांच लोगों को घर बुलाया था।

मृतक की पत्नी के अनुसार, सास के कहने पर प्रमुख यादव, धनंजय यादव, चालक दिनकर भगत, संजय यादव और संतोष चौहान घर आए। सभी ने उसके घर में चाय-नाश्ता किया और शराब पी।

इसके बाद सास ने उसके पति को जबरन उनलोगों के साथ भेज दिया। रूपा का कहना है कि विरोध करने पर सास ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद से उसके पति लापता थे।

आरोपी के पति की भी संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी मौत

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला रेणु देवी के पति रिटायर्ड फौजी स्व. विश्वेश्वर यादव की भी कुछ महीने पहले संदेहास्पद मौत हो गई थी। जिसको लेकर भी स्थानीय ग्रामीणों कई तरह की बातें कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि रिटायर्ड फौजी दरगाहीगंज थाना नरपतगंज का निवासी था। जो कुछ साल पहले ही मटियारी पंचायत में जमीन खरीदकर मकान बनाया था। उसकी भी पत्नी से अनबन होते रहती थी। अचानक उनकी संदेहास्पद मौत हो गई। पति की मौत के बाद घर पर बाहरी लोगों का आना जाना लगा रहता था। जिसका विरोध मृतक पुत्र सुमन यादव अक्सर करता था।

मृतक के चाचा जय कुमार यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके भाई (पूर्व सैनिक) की भी हत्या अवैध संबध को लेकर पत्नी रेणु देवी ने कराई थी। आज उसके भतीजा की भी हत्या करा दिया है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

इधर, मामले में थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने बताया कि आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक की पत्नी के आवेदन पर पहले अपहरण का केस दर्ज किया गया था। शव बरामद होने के बाद केस हत्या में तब्दील होगा। केस में दर्ज अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

हत्या अवैध संबंध को लेकर कराई गई है। इस संबंध में पुलिस को कई साक्ष्य भी मिले हैं। जिसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। नहर से बरामद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि हत्या किस प्रकार हुई है।

 

Related Articles

Back to top button