मुख्य समाचार
मुरैना। थाना देवगढ पुलिस व राजस्व विभाग द्वारा अवैध डम्प रैत नष्टीकरण की कार्यवाही
मुरैना। मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे अवैध उत्खनन के विरुद्ध अभियान के तहत थाना देवगढ पुलिस व राजस्व विभाग (एसडीएम जौरा) की संयुक्त टीम ने ग्राम टीकरी मे करीबन 250 ट्राली कीमती करीबन साढे सात लाख रुपये का अवैध डम्प रैत की नष्टीकरण की कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देवगढ उनि. अरुण सिह कुशवाह, प्र.आर. मुकेश राजावत प्र. आर. गुल्ठूरामप्र. आर.भारत सिह, आर. भरत परमार, आर.अनूप सिह, आर. अभिषेक भदौरिया, आर. गजेन्द्र सिह, आर. विपिन सिह का सराहनीय योगदान रहा।


