ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

40 जिलों में रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन आज से

लखनऊ | प्रदेश में नवरात्रि से रामनवमी तक राम से जुड़े आयोजनों की धूम रहेगी। प्रदेश सरकार की ओर से 40 जिलों में श्रीराम जन्मोत्सव ”भए प्रकट कृपाला” का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही रामायण कॉन्क्लेव, श्रीरामचरितमानस पाठ, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही गुजरात में राष्ट्रीय संगोष्ठी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक डॉ. लवकुश द्विवेदी ने बुधवार को बताया कि श्रीराम नवमी के अवसर पर आयोजनों की शृंखला में चित्रकूट में 24 से 30 मार्च तक श्रीरामकथा की लीला प्रस्तुतियों पर एकाग्र प्राकट्य पर्व का आयोजन किया जा रहा है। वहीं बिजाबर मंदिर रामघाट पर आयोजित समारोह में आदर्श रामलीला मंडली, सांस्कृतिक संगम, आंजनेय कला मंडल, श्रीकृष्ण लीला संस्थान सहित विभिन्न लीला मंडलियों द्वारा लीला की प्रस्तुति होगी। कई कलाकार भक्ति संगीत कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में चल रहे रामायण कॉन्क्लेव के क्रम में 25-26 मार्च को गोरखपुर, 27-28 मार्च को कानपुर, 28 मार्च को आगरा में समारोह आयोजित होंगे। 15 जिलों में चल रही उत्सव श्रृंखला का समापन 30-31 मार्च को अयोध्या में समारोह के साथ होगा। रामायण कॉन्क्लेव के अन्तर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी, प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे हैं। कॉन्क्लेव का आयोजन हाल में ही मैनपुरी व फिरोजाबाद में भी हुआ है।

अयोध्या शोध संस्थान की ओर से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में 23-24 मार्च को वडोदरा में रामोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पारुल विश्वविद्यालय में हो रहे समारोह का उद्घाट्न अयोध्या के महंत मिथिलेश नंदिनी शरण स्वामी करेंगे। 23 मार्च को राम की शक्तिपूजा और विदुषी उमा डोगरा के कथक के कार्यक्रम होंगे। 24 मार्च को रामायण पर राष्ट्रीय संगोष्ठी तथा फौजिया दास्तानगो की ओर से दास्तान-ए-राम की प्रस्तुति की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button