ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

मेरी हत्या की साजिश रच रही शहबाज सरकार: इमरान खान

लाहौर । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सरकार कई बार गिरफ्तार करने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन हर बार वह किसी न किसी तरह बच जाते हैं। बुधवार को उन्होंने शहबाज शरीफ सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इमरान खान ने दावा किया कि पीएमएल-एन के नेतृत्व वाली सरकार मुर्तजा भुट्टो की तर्ज पर उनकी हत्या की साजिश रच रही है। उल्लेखनीय है कि मुर्तजा भुट्टो साल 1996 में अपनी बहन बेनजीर भुट्टो के सत्ता में रहने के दौरान पुलिस फायरिंग में मारे गए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान ने आरोप लगाया कि इस्लामाबाद और पंजाब के पुलिस प्रमुखों ने उनके घर जमन पार्क के बाहर एक और ऑपरेशन की योजना बनाई है। खान ने दावा करते हुए कहा कि क्या प्लान है? आज या कल जमन पार्क के बाहर एक और ऑपरेशन होने वाला है। उन्होंने दो दस्ते बनाए हैं, जो हमारे लोगों के बीच मिलेंगे और फिर चार से पांच पुलिस अधिकारियों को गोली मार देंगे। इसके बाद दूसरी तरफ से हमला होगा, जिसके बाद मॉडल टाउन जैसी स्थिति में पीटीआई कार्यकर्ता मारे जाएंगे।
इमरान खान ने अपने वीडियो संबोधन में दावा करते हुए कहा कि वे मुर्तजा भुट्टो की हत्या जैसी स्थिति पैदा करेंगे और मुझे मार डालेंगे। खान ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से संयम बरतने और ‘ऑपरेशन’ से उत्तेजित नहीं होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पुलिस जो भी करे, उत्तेजित न हों, उनकी योजना को समझें। मैं जेल जाने को तैयार हूं, लेकिन खून खराबा नहीं चाहता।

Related Articles

Back to top button