ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना। अम्बाह पुलिस को मिली बड़ी सफलता 60 हजार रुपये के ईनामी गैंगस्टर को मय हथियार व 2 साथी के साथ किया गिरफ्तार,

मुरैना। अम्बाह शहर के प्रतिष्ठित सराफा व्यवसायी एवं बीजेपी पार्षद संतोष वर्मा के यहाँ पर ईनामी गैंगस्टर द्वारा अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर व्यवसायी की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी इसके पूर्व ईनामी बदमाश द्वारा व्यवसायी संतोष वर्मा को 03/09/22 को एक धमकी भरी चिट्ठी भेजी थी जिसमे 05 लाख रुपये की मांग की गई थी जिसकी रिपोर्ट अम्बाह थाने में अप.क्र.585/22 धारा 384 भादवि का कायम किया गया जब उसके द्वारा पैसे नहीं दिये गये तो दिनांक 08/01/23 को संतोष वर्मा की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसका अम्बाह थाने में अप क्र. 20/23 धारा 307,34 ताहि का कायम किया गया। शहर में हुई इस बड़ी बारदात से पूरा व्यापार मण्डल एवं शहर के व्यवसायी दहशत में आ गये। पुलिस ने पकड़ने के लिये एक टीम गठित की गई जिसमे थाना प्रभारी अम्बाह विनय यादव तथा पुलिस लाइन में पदस्थ उनि जितेन्द्र शर्मा को नियुक्त किया गया। जिसके परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक 23/03 23 को सुबह मुखविर जरिये सूचना प्राप्त हुई कि ईनामी गैंगस्टर रखेड़ चौराहा होते हुये पिनाहट आगरा (उ.प्र.) भागने की फिराक में है तब मुखबिर की सूचना पर मय फोर्स रछेड़ चौराहे पर एम्बस लगाकर ईनामी गैंगस्टर को तथा उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त गैंगस्टर सन 2014 से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था जिसके द्वारा हत्या हत्या के प्रयास जैसे कई संगीन अपराध घटित किये है जिसमे सबसे चर्चित पंकज सिकरवार हत्याकाण्ड ग्वालियर का किया गया था जिसे घटना दिनांक से आज तक लगभग 03 साल से ग्वालियर पुलिस इसकी तलाश कर रही थी इस पर पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेन्ज द्वारा 30 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था तथा पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेन्ज द्वारा 30 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था तथा पूर्व मे पुलिस अधीक्षक मुरैना द्वारा अन्य अपराधों मे 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था इस प्रकार कुल 70 हजार रुपये का ईनाम घोषित था इसके द्वारा अन्य कहां कहां बारदात की गई है इसके बारे में विस्तृत पूछताछ की जायेगी। सराहनीय भूमिका . उक्त ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में टीआई विनय यादव एसआई जितेन्द्र शर्मा एसआई नरेश निरंजन थाना प्रभारी नगरा, एसआई विवेक तोमर एसआई विवेक शर्मा, एसआई पारथसिंह परिहार एसआई पंकज यादव एचसी 125 वसन्त साहू. एचसी 345 महेन्द्र सिंह, एचसी 707 महेश शर्मा, आर. 1049 नरेन्द्र मौर्य, आर 334 सीताराम.आर. 1354 जगमोहन आर 543 दीपक पचौरी, आर 716 जोगेन्द्र आर 339 सतेन्द्र सिंह, आर.1344 दिनेश .आर.114 योगेन्द्र आर.171 धर्मेन्द्र, आर.929 उमेश. आर.चालक 235 धर्मेन्द्र परमार अम्बाह तथा एसआई सचिन पटेल सायबर सैल मुरैना, आर रवि, आर. अजीत की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button