ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

ओम बिरला ने भगवान झूलेलाल के प्राकट्य दिवस पर दी बधाई

जयपुर | लोकसभा स्पीकर और राजस्थान के कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद ओम बिरला ने भगवान झूलेलाल को नमन करते हुए देश और प्रदेशवासियों को चेटीचंड महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। सिंधी समाज के पूज्य भगवान झूलेलाल की जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि जय झूले, वरुण देवता के अवतार भगवान झूलेलाल जी के प्राकट्य दिवस चेटीचंड की आप सभी को लख-लख बधाई हो। चेटीचंड का पर्व उल्लास, उमंग सद्भावना और भाईचारे का पर्व है। भगवान झूलेलाल जी ने हमेशा समाज में बंधुता समरसता को बढ़ावा दिया। उन्होंने उस समय अत्याचार और अन्याय का विरोध करते हुए उसके खिलाफ लड़ाई लड़ी और ऐसे समाज का निर्माण किया जो अत्याचार और अन्याय का विरोध कर सके।

लोकसभा स्पीकर ने कहा कि भगवान झूलेलाल ने मानव कल्याण और सर्व कल्याण का काम किया। इसलिए आज सिंधी समाज भी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ देश और दुनिया को एक मानता है। भगवान झूलेलाल के सिद्धांतों पर चलते हुए भूखे लोगों को भोजन कराना, लोगों की सेवा करना, समाज सेवा और समाज कल्याण के लिए सिंधी समाज काम करता है। भगवान झूलेलाल ने एकता, बंधुत्व और समरसता को बढ़ावा दिया। अत्याचार और अनाचार का विरोध किया। उनके दिखाए मार्ग पर सिंधी समाज देश और मानवता की सेवा कर रहा है। अपने पुरुषार्थ से सिंधी समाज ने अनेक चुनौतियों का समाधान किया है। सिंधी समाज के मानवतावादी कार्य सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

 

Related Articles

Back to top button