ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार में मारी टक्कर, 15 से अधिक लोग घायल

ग्रेटर नोएडा । नोएडा -ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर गलगोटिया अंडरपास के समीप तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से मर्सिडीज कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मर्सिडीज अंडरपास से नीचे गिर गई। गनीमत रही कि जहां पर कार गिरी, वहां मिट्टी थी। इस वजह से चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई।हादसे के बाद बस में सवार करीब 15 यात्रियों को भी चोट लगी है। सभी को हल्की चोट लगने की वजह से प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि रोडवेज बस बृहस्पतिवार दोपहर 1:15 बजे के करीब नोएडा की तरफ से ग्रेटर नोएडा परी चौक की तरफ आ रही थी।

जैसे ही बस गलगोटिया अंडरपास के समीप पहुंची, तभी चालक बस का नियंत्रण खो बैठा और बस ने पीछे से मर्सिडीज कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। हालांकि, 10 से 15 मिनट के अंदर ही यातायात को सुचारू रूप से चालू करवा दिया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोडवेज चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।वहीं मर्सिडीज कार चला रहे चालक का नाम राघव गुप्ता है जो कि ग्रेटर नोएडा के बीटा दो सेक्टर में रहते हैं। घटना के बाद मर्सिडीज कार में आग भी लग गई थी। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

 

Related Articles

Back to top button