ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

बाईपास पर दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से वार कर पुजारी की हत्या

अजमेर | चूरू के सादुलपुर में चूरू बाईपास पर दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से हमला कर एक पुजारी को मौत के घाट उतार दिया गया। हादसे में पुजारी का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में हिसार रेफर कर दिया गया है। घटना चूरू हाईवे पर स्थित टी प्वाइंट पर पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय के पास की है।जानकारी के अनुसार सादुलपुर के बाघदास मंदिर के पुजारी और ज्योतिषाचार्य महावीर प्रसाद और उनका बेटा श्रीकांत अमरपुरा धाम चूरू से बुधवार शाम को राजगढ़ लौट रहे थे। चूरू बाईपास से शहर के जाने-माने ज्योतिषाचार्य एवं प्राचीन मदन मोहन बाघदास मंदिर के पुजारी महावीर प्रसाद शास्त्री बुधवार को चूरू ओर से राजगढ़ लौट रहे थे।

सूत्रों के अनुसार चूरू बाईपास के पास पहले से जीप लिए लखलान निवासी विक्रम सिंग खड़ा था। जहां आरोपियों ने पुजारी की वैन को टक्कर मार दी। इसके बाद पुजारी और उसके बेटे पर हमला कर दिया। हमले पुजारी महावीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटा श्रीकांत गंभीर घायल हो गया। निजी हॉस्पिटल की हड़ताल के चलते घायलों को एंबुलेंस के जरिए राजकीय सामुदायिक केंद्र पहुंचाया गया। वहां पर महावीर शास्त्री को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि श्रीकांत को हिसार रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। थाना अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या का मामला लग रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद एवं जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति का खुलासा हो सकेगा।

 

Related Articles

Back to top button