ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

जिनपिंग को पुतिन ने दी सलामी विदाई व यूक्रेन में रातभर दागता रहा मिसाइलें व ड्रोन

मास्को । रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मित्र और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग कल मास्को से बीजिंग रवाना हो गए। उनकी सलामी विदाई में रूस ने बुधवार को रातभर यूक्रेन पर मिसाइलें दागीं और ड्रोन से हमले किए। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार रूसी मिसाइलों ने रातभर यूक्रेन के दक्षिणी शहर जापोरिज्जिया के आवासीय परिसरों पर हमले किए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन के दमकलकर्मियों ने दक्षिणी शहर जापोरिज्जिया में दो निकटवर्ती आवासीय भवनों में लगी आग पर काबू पा लिया है, जहां डबल मिसाइल हमले किए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि इस दोहरे मिसाइल हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 33 लोग घायल हो गए हैं। रूसी सैनिकों ने जापोरिज्जिया में एक अपार्टमेंट ब्लॉक को मिसाइलों से उड़ा दिया था।

यूक्रेन के क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख एंड्री नेब्योतोव ने मीडिया को बताया कि कीव के दक्षिण में एक नदी किनारे बसे शहर रेजिचिव में दो छात्रावासों और एक कॉलेज पर ड्रोन से हमला किया गया है, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए हैं।
जेलेंस्की द्वारा टेलीग्राम पर पोस्ट किया गया वीडियो सीसीटीवी फुटेज प्रतीत हो रहा है, जिसमें एक मिसाइल नौ मंजिला रिहायशी परिसर पर गिरती हुई दिखाई दे रही है। यूक्रेन की मीडिया ने इस हमले की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें रिहायशी परिसर की क्षतिग्रस्त इमारतें नजर आ रही हैं। इस हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है।

हालांकि, रूस द्वारा नियुक्त एक अधिकारी ने दावा किया कि रिहायशी इमारत पर गिरी मिसाइल यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली की थी, जिसे एक रूसी मिसाइल को नष्ट करने के लिए दागा गया था। हालांकि, उन्होंने अपने दावे की पुष्टि के लिए कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। रूस ने आवासीय क्षेत्रों को लक्षित कर हमला करने के आरोपों से इनकार किया है, यद्यपि तोपखाने और रॉकेट हमलों ने रिहायशी इमारतों और बुनियादी ढांचे को प्रभावित किया हो। रूसी अधिकारियों ने बीते कुछ समय के दौरान रिहायशी इमारतों पर हमलों के लिए यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली को जिम्मेदार ठहराया है।

Related Articles

Back to top button