ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

आईपीएल शुरू होने से पहले इस टीम को लगा बहुत बड़ा झटका….

IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च से होना है. सीजन शुरू होने से पहले ही एक टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है. जिस खिलाड़ी को करोड़ों रुपये खर्च कर खरीदा, वह पूरे सीजन से ही बाहर हो गया है. इसका कारण एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) है, जिसे उनके देश के क्रिकेट बोर्ड ने नहीं दिया है.

इस खिलाड़ी को नहीं मिला एनओसी

पांव की चोट से उबर रहे इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो अपने देश के क्रिकेट बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिलने के चलते इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूरे सीजन में नहीं खेल पाएंगे. आईपीएल का आगाज 31 मार्च से होना है, लेकिन इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की तरफ से पंजाब किंग्स टीम को बड़ा झटका दे दिया गया है. हालांकि ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को इस टी20 टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति मिल गई है. लिविंगस्टोन ने घुटने और टखने की चोट से उबरने के बाद मैदान पर वापसी की है.

6.75 करोड़ में खरीदा था

पंजाब किंग्स ने आईपीएल नीलामी के दौरान जॉनी बेयरस्टो को 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पंजाब किंग्स के लिए कुछ अच्छी और कुछ बुरी खबर है क्योंकि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग लेने के लिए लियाम लिविंगस्टोन को हरी झंडी दे दी है, लेकिन जॉनी बेयरस्टो को इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से रोक दिया है.’

फ्रैक्चर के कारण टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाए

ईसीबी की तरफ से बेयरस्टो को एनओसी नहीं दी गई है. इससे साफ है कि बेयरस्टो पूरे सीजन में नहीं खेल पाएंगे. बेयरस्टो सितंबर में गोल्फ कोर्स में फिसलने से कई फ्रैक्चर होने के कारण टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बन पाए थे. इसके अलावा वह पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के टेस्ट दौरे पर भी नहीं जा सके थे.

 

Related Articles

Back to top button