मुख्य समाचार
ग्वालियर। अबैध खनन माफिया मस्त प्रशासन सुस्त।
ग्वालियर में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अवैध खनन को रोकने के शासन के सारे दावे फैल।थाना बोहड़ापुर क्षेत्र के रक्कास टैंक के पहाड़ी के पीछे के क्षेत्र में पत्थर के खनन का अवैध कारोबार लगातार तेजी से चल रहा है। दिन भर यहां पहाड़ पर से पत्थर खोदकर पहाड़ को खोखला किया जा रहा है। उसके बाद खण्डों से भरी ट्राली और छोटे डम्पर लेकर ये वाहन शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों से होते हुए निकलते हैं।पर इन्हें रोकने के लिए न तो मौजूद पुलिस स्टाफ रोकने की कोशिश करता है,न ही कोई प्रशासनिक अधिकारी।इन खदानों को चलाने वालों का ताना-बाना इस तरह से बुना होता है कि इन पर पुलिस की निगाह ही नहीं पहुंचती है। इन खदानों को चलाने वाले संचालकों के पास न तो खनन के लिए कोई लीज है न ही किसी प्रकार की परमीशन। अवैध खनन की लगातार सूचना पर जब हमारी टीम ने वहां पहुंचकर वीडियो बनाना शुरु किया तो खोदने वाले मजदूर कुछ बताने से पहले वहां से भाग खड़े हुए। कुछ मजदूर तो अपने औजार भी वहां जल्दी जल्दी में छोड़कर भाग गए।


