ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

हिना खान रमजान से पहले ही उमराह करने पहुंचीं मक्का

टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान अपनी तस्वीरों को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हिना खान आए दिन सोशल मीडिया पर फैंस संग अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट साझा करती रहती हैं। यही नहीं, हिना  को मीडिया में उनके  बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ स्पॉट किया जाता है। अब हाल ही में, अभिनेत्री अपना पहला उमराह परफॉर्म करने मक्का पहुंच गई हैं।

हिना उमराह करने मक्का पहुंचीं 

टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री हिना खान रमजान से पहले ही उमराह करने मक्का पहुंच गई हैं। हिना से पहले अभिनेता अली गोनी भी अपने पहले उमराह को पूरा कर आए हैं, जिसके लिए वह काफी एक्साइटेड भी थे। हिना ने अपने उमराह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस संग साझा की है। हिना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा करते हुए फैंस को इसकी जानकारी दी थी।

तस्वीर साझा कर फैंस को दी जानकारी

इस तस्वीर में हिना सफेद सूट के साथ हिजाब पहने नजर आ रही हैं। हिना ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘मैं अपना पहला उमराह करने के लिए आगे बढ़ रही हूं।’ उन्होंने जेद्दा से मक्का की ओर जाते हुए एक स्टोरी शेयर की है। आपको बता दें कि रमजान का पवित्र महीना 23 मार्च 2023 से शुरू हो रहा है। हिना समेत कई सितारे रमजान की जोरों-शोरों से तैयारी कर रहे हैं। हिना की यह तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है।

इन सितारों ने किया है उमराह

आपको बता दें कि बीते कुछ समय से सितारों में उमराह करने का क्रेज साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। हिना से पहले सना खान,गौहर खान, जन्नत जुबैर, फैसल शेख, दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने मक्का में भी उमराह किया था। इन सभी सितारों ने अमराह करने की खुशाी अपने फैंस संग सोशल मीडिया पर साझा की थी। आपको बता दें कि हिना इस समय फैंस में फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ाती नजर आ रही हैं। आए दिन वह अपने जिम वर्कआउट वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

 

Related Articles

Back to top button