ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना। नहर में डुबने से युवक की मौत।

मुरैना के चिन्नौनी क्षेत्र के झुण्डपुरा में एक 22 वर्षीय युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। युवक रविवार की शाम शौच के लिए गया था, जिसके बाद से घर वापस नहीं लौटा। दूसरे दिन उसके परिजनों को गांव वालों ने बताया कि चंबल नहर में एक युवक की लाश तैर रही है। परिजनों ने देखा तो उसे पहचान लिया बता दें, कि गौरव जाटव पुत्र कैलाशी जाटव, उम्र 22 वर्ष, निवासी झुण्डपुरा का रहने वाला था। वह कुंआरा था तथा मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि युवक रविवार की शाम को शौच के लिए गया था। शौच के बाद जब वह चंबल नदी की नहर में गया तो उसी में डूब गया। जब युवक देर रात तक वापस घर नहीं लौटा तो घरवालों को उसकी चिंता हुई। रात बीत गई लेकिन युवक घर नहीं लौटा। दूसरे दिन गांव वालों को नहर में एक लाश तैरते हुई मिली। इधर घर वाले अपने घर के सदस्य को खोज रहे थे। गांव वालों ने उन्हें बताया कि नहर में एक लाश तैर रही है। घरवाले जब उस जगह पर पहुंचे तो देखा कि यह तो गौरव जाटव की लाश है। लाश को बाहर निकाला गया तथा चिन्नौनी थाना पुलिस को सूचना दी गई। केवल दो ही भाई , जीजा ने कराई दर्ज रिपोर्ट युवक गौरव केवल दो ही भाई हैं। एक बड़ा भाई है तथा उसके जीजा ओमप्रकाश पुत्र रामचरण जाटव, निवासी सुमावली ने उसके डूबने की रिपोर्ट चिन्नौनी थाने में दर्ज कराई है। हत्या की आशंका से नहीं इंकार इस मामले में युवक की हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा रहा है। युवक कैसे नहर में डूबा यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। युवक को किसी ने नहर में फैंक दिया या फिर वह स्वयं गिरा है। इसकी फिलहाल जांच जाती है तथा पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। मानसिक विक्षिप्त है युवक इस मामले की जांच कर रहे झुण्डपुरा चौकी इंचार्ज उपेन्द्र पाराशर का कहना है कि युवक मानसिक रुप से विक्षिप्त था। लिहाजा शौच के दौरान नहर में गिर गया होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button