मुख्य समाचार
मुरैना। प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह पवैया की अगुवाई में भोपाल में पत्रकार महापंचायत का आयोजन।
मुरैना। मंगलवार 21 मार्च को पॉलिटेक्निक चौराहा के सामने राष्ट्रीय पत्रकार महापंचायत का कार्यक्रम प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के तत्वाधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के साथ अन्य मंत्री भी रहेंगे शामिल। उक्त कार्यक्रम में मुरैना सहित प्रदेश के हजारों की संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित होंगे। पत्रकारों की 9 सूत्री मांगों को लेकर यह महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर यह कार्यक्रम और आए दिन पत्रकारों के साथ कई ऐसे झूठे मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं और कोरोना काल में पत्रकारों ने अपनी जान की बाजी लगाकर शासन- प्रशासन की योजनाओं तक को जनता के बीच पहुंचाया। आज पत्रकार अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। सरकार उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है ना ही पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण हो रहा प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया ने पत्रकारों के हक के लिए प्रदेश की सरकार के समक्ष 9 सूत्रीय मांग रखेंगे



