ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

पीथमपुर धार। पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा 2 दिन पहले मैदान में मिला था अज्ञात युवक का शव।

पीथमपुर थाना सेक्टर एक में दो दिन पूर्व हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। दरअसल, 34 वर्षीय भोला की अर्धनग्न स्थिति खून से सनी लाश पीथमपुर के रंगीला मैदान से बरामद की गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चंद घंटों में ही हत्या में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामूली विवाद हत्या का कारण बना। हत्याकांड को बड़ी बेरहमी से अंजाम दिया गया। मृतक भोला पर पत्थरों से कई वार किए गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पूरा हत्याकांड शराब के नशे में किया गया। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह था मामला थाना सेक्टर 1 के अंतर्गत 2 दिन पूर्व पीथमपुर के रंगीला मैदान में पुलिस ने एक खून से सनी अर्धनग्न लाश बरामद की थी। प्रथम दृश्य हत्या का मामला ही सामने आ रहा था। पुलिस ने महज चंद घंटों में ही हत्यारों को पकड़ लिया। लेकिन, मृतक की पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए। आसपास के क्षेत्र में उसकी फोटो और हाथ पर गुदे निशान पर शिनाख्त शुरू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से जांच शुरू कर दी। पुलिस को जानकारी मिली कि पीथमपुर के ग्राम धननढ़ में निवासरत भोला (34 वर्ष) निवासी खंडवा का रहने वाला है। जिसे आरोपियों ने मामूली विवाद पर पत्थरों बेरहमी से हत्या कर दी, और लाश को वही रंगीला मैदान में फेंक दी। सुबह मैदान में क्रिकेट मैच खेलने आए बच्चों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों को चंद घंटों में ही पकड़ लिया। हत्या होने का मुख्य कारण पहली मुलाकात में छोटा-मोटा विवाद था। जिसे बड़ा रूप दे दिया गया, और आरोपियों ने उसे बेरहमी से पत्थरों से पीट-पीटकर मार दिया। नगर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में और बताया कि सभी आरोपी फिलहाल पीथमपुर में रह रहे हैं। आसपास के क्षेत्र के रहने वाले हैं। शराब के नशे में मामूली विवाद के कारण हत्या कर दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button