ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

सवाई माधोपुर कंकाल मामला, लेनदेन में साथियों ने की भीम सिंह गुर्जर की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

सवाई माधोपुर पुलिस ने भीम सिंह गुर्जर के बहुचर्चित नर कंकाल मिलने और इस ब्लाइंड मर्डर केस में हत्यारों का खुलासा कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया है।

सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन ने बताया 15 मार्च को एक चरवाहे की सूचना पर मैडी और मठ के जंगल भेड़ा में एक मानव का नर कंकाल पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना पर वजीरपुर थानाधिकारी योगेन्द्र शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पर एक मानव का नरकंकाल क्षत विक्षत हालात में पड़ा हुआ मिला। शव की पहचान भीम सिंह गुर्जर निवासी मठ के रूप में हुई। जिस पर परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए थाना वजीरपुर में एफआईआर दर्ज कराई है।

एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी प्रकाश चंद और पुलिस उप अधीक्षक गंगापुर सिटी विजय कुमार सांखला के नेतृत्व में थाने की टीम थानाधिकारी योगेन्द्र शर्मा, कानिस्टेबल मानवेन्द्र, समय सिंह की टीम गठित की गई।

गिरफ्तार तीनों आरोपी सवाईमाधोपुर के वजीरपुर निवासी

इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रकाश चंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी और विजय कुमार सांखला, सीईओ गंगापुर सिटी के नेतृत्व में ऑपरेशन के टास्क के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गईं।

टीम ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर सबूत जुटाए। टीम ने केस दर्ज होने के 4 दिन के अंदर सूचना तंत्र और तकनीकि सहायता से इस वारदात का खुलासा कर सभी आरोपी हेमसिंह उर्फ हेमी पुत्र रामसिंह जाति गुर्जर, उम्र 50 साल मठ थाना वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर, मुनेश पुत्र बिजेन्द्र सिंह,जाति जाट, उम्र 40 साल निवासी रायपुर थाना वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर, देवेन्द्र उर्फ देवू पुत्र भरतसिंह जाति गुर्जर उम्र 24 साल निवासी मठ थाना वजीरपुर जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार कर लिया।

लेनदेन के विवाद में किया मर्डर 

28 फरवरी को भीम सिंह और आरोपी हेम सिंह गुर्जर, मुनेश जाट, देवेन्द्र उर्फ देवू गुर्जर पैदल ही जंगल की तरफ चले गए। दोपहर के समय लेनदेन के विवाद में चारों में झगड़ा हो गया। घटना में तीनों आरोपियों ने भीम सिंह गुर्जर की हत्या कर दी। फिर वहां से चले गए।

 

Related Articles

Back to top button