ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

कांकेर में नक्सलियों का उत्पात, सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले 12 मशीनों को आग में झोंका

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बार फिर नक्सलियों का आतंक देखने को मिला है। दरअसल, यहां के एक गांव में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में इस्तेमाल हो रहे कम से कम एक दर्जन वाहनों और मशीनों में आग लगा दी। पुलिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना में किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। कोयलीबेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अल्परस और गुंडुल गांवों के बीच रविवार रात को यह घटना हुई। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि यहां पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है।

कई मशीनों को आग में झोंका

शुरुआती जानकारी के अनुसार, अज्ञात नक्सलियों के एक समूह ने रायपुर से लगभग 250 किलोमीटर दूर स्थित इस निर्माण स्थल पर धावा बोल दिया और श्रमिकों को काम रोकने की धमकी दी। आईजीपी ने कहा, “इसके बाद नक्सलियों ने आठ ट्रैक्टर, दो जेसीबी मशीन और दो बुलडोजर में आग लगा दी।”

पहले नहीं दी गई थी निर्माण की जानकारी

उन्होंने बताया कि आज सुबह पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने दावा किया कि सड़क ठेकेदार ने उन्हें निर्माण कार्य के बारे में सूचित नहीं किया था, अगर इसकी जानकारी पहले मिली होती, तो उस जगह पर सुरक्षा दी जाती।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

पुलिस ने कहा कि नक्सलियों ने बस्तर संभाग में सड़क निर्माण कार्य को अक्सर बाधित करने की कोशिश की है, जिसमें सात जिले शामिल हैं। अगर यहां पर काम शुरू किया जाता है, तो वे सुरक्षा बलों पर हमले शुरू कर देते हैं और सड़कों, वाहनों और काम में इस्तेमाल मशीनों को नुकसान पहुंचाते हैं।पिछले महीने कांकेर के परतापुर इलाके में सड़क निर्माण कार्य में लगी तीन मशीनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया था।

Related Articles

Back to top button