ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

सोफी डिवाइन की तूफानी पारी, नौ चौके और आठ छक्के 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग में शनिवार (18 मार्च) को गुजरात जाएंट्स के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की। उसने 27 गेंद शेष रहते आठ विकेट से मैच को जीत लिया। सोफी डिवाइन की तूफानी पारी की बदौलत आरसीबी ने लगातार दूसरे मैच को अपने नाम कर लिया।  गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में चार विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 15.3 ओवर में दो विकेट पर 189 रन बना लिए।

आरसीबी के लिए सोफी डिवाइन ने 36 गेंद पर 99 रन की विस्फोटक पारी खेली। डिवाइन ने नौ चौके और आठ छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 275 का रहा। स्मृति मंधाना ने 31 गेंद पर 37 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की। हीथर नाइट ने 15 गेंद पर 22 और एलिस पैरी ने 12 गेंद पर 19 रन बनाकर मैच को समाप्त किया। दोनों बल्लेबाज नाबाद रहीं।

ऐसी रही गुजरात की पारी

गुजरात के लिए लौरा वोल्वार्ड्ट ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। उन्होंने 42 गेंद की पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। एश्ले गार्डनर ने 26 गेंद पर 41 और सब्बिनेनी मेघना ने 32 गेंद पर 31 रन बनाए। सोफिया डंकली 10 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुईं। आखिरी ओवरों में हरलीन देओल और दयालन हेमलता ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर नौ गेंद पर 27 रन की साझेदारी कर दी। हेमलता छह गेंद पर 16 रन और हरलीन देओल पांच गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल ने दो विकेट लिए। सोफी डिवाइन और प्रीति बोस को एक-एक सफलता मिली।

इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम टूर्नामेंट में बनी हुई। उसके सात मैचों में दो जीत के साथ चार अंक हो गए हैं। वहीं, गुजरात जाएंट्स के सात मैचों में दो जीत के साथ चार अंक हैं। आरसीबी बेहतर नेट रनरेट की बदौलत चौथे पायदान पर है। वहीं, गुजरात आखिरी यानि पांचवें नंबर पर है।

आरसीबी को अपना अंतिम लीग मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेलना है। आरसीबी की टीम चाहेगी कि गुजरात की टीम यूपी को हरा दे, क्योंकि यूपी के छह अंक है। अगर यूपी की टीम गुजरात के खिलाफ जीतती है तो आठ अंकों के साथ वह एलिमिनेटर में पहुंच जाएगी। ऐसे में आरसीबी की टीम मुंबई के खिलाफ जीतने के बावजूद छह अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही रहेगी। वह अगर यूपी की टीम हारती है तो आरसीबी के पास मुंबई को बड़े अंतर से हराकर एलिमिनेटर में पहुंचने का मौका होगा।

Related Articles

Back to top button