ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

हनुमानगढ़ी में लगाई हाजिरी, राम मंदिर निर्माण की ली जानकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या दौरे पर हैं। रविवार को जब मुख्यमंत्री अयोध्या पहुंचे तो उनका स्वागत वरिष्ठ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सबसे पहले अयोध्या पहुंचे और हनुमागढ़ी में हाजिरी लगाई। इसके बाद राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर श्री रामलला की पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों की भौतिक प्रगति भी देखी।

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन राम जन्मभूमि का निरीक्षण किया राम मंदिर के निर्माण कार्यों को देखा। करदायी संस्था के इंजीनियरों ने उन्हें मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया। सीएम ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों से कहा कि भक्तो की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।

रामजन्मभूमि से सीएम पैदल ही राम जन्मभूमि पथ का निरीक्षण करने निकल पड़े। श्रीराम जन्मभूमि पथ पर लगाए गए मार्ग के डिस्प्ले को मुख्यमंत्री ने देखा। उन्होंने अधिकारियों से राम जन्मभूमि पथ के निर्माण कार्य की जानकारी ली और रास्ते पर लगाए जा रहे पत्थरों की गुणवत्ता भी पूछी। करदायी संस्था के अधिकारियों से रास्ते पर भक्तों को मिलने वाली सुविधा की जानकारी ली। उन्होंने जल्द ही इस मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

 

Related Articles

Back to top button