ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ओरछा धाम में म.प्र.पुलिस पेंशनर्स संघ की प्रान्तीय बैठक संपन्न।

ओरछा। श्रीराम राजा सरकार ओरछा धाम में म.प्र.पुलिस पेंशनर्स संघ का प्रान्तीय सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें जिला निवाड़ी अध्यक्ष प्रकाश पटेरिया व उनकी कार्यकारिणी द्वारा प्रायोजित किया गया था, जिसमें निवाड़ी सहित जिला-मुरैना, भिण्ड, दतिया, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, छतरपुर, टीकमगढ़, शाजापुर, उज्जैन, इन्दौर, मन्दसौर, रतलाम, इत्यादि कुल-२२ ज़िलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी व सदस्यगण पधारे थे । उपरोक्त सभी जिलों से पधारे संघ पदाधिकारियों, सदस्यों को मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष एम.पी.एस.परिहार मुख्य अतिथि ने संघ के आदर्शमय उद्देश्यों के प्रति जागरूक होकर भरसक निष्ठा, समर्पण, सेवाभाव से कार्य करने तथा संघ को सुदृढ़ सशक्त समुन्नत बनाने हेतु निरन्तर प्रयत्नशील रहने विषयक प्रेरक उद्बोधन के माध्यम से आग्रह किया। अन्य जिलों से पधारे संघ पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार अभिव्यक्त किए, तदनुक्रम मुरैना अध्यक्ष धर्म सिंह सेंगर ने पुलिस पेंशनर्स संघ के बैनर में अभिलिखित "देशभक्ति- जनसेवा" उक्ति के ध्येय पर केन्द्रित होकर सेवा-संस्कार को भारतीय सभ्यता, संस्कृति की मौलिक अभिव्यक्ति एवं निष्काम सेवा से अहंकार के निर्मूलन का साधन बताया और निराश्रितों, दीन-दुखियों, रोगी, कमजोर, असहाय सहित प्राणिमात्र की सेवा को अन्य साधनों से श्रेयस्कर फलादेश बताते हुए मानव को महामानव प्रतिष्ठित होने का सूत्र निरूपित किया । साथ ही पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं एवं वैधानिक मांगों के संदर्भ में भी संक्षिप्त संकेत करते हुए, संगठन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों से भरसक जीवटता, निष्ठा, परिश्रम, समर्पण, सेवाभाव सहित ईमानदारी से कार्य करते हुए संघ को शिखरस्थ, समुन्नत, सुदृढ़, सशक्त बनाने का आह्वान किया और संघ संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष तथा आयोजक जिला निवाड़ी अध्यक्ष प्रकाश पटेरिया व उनकी समग्र टीम का आयोजन की सुव्यवस्थाओं के प्रति हृदय से अतिशय आभार सहित श्रीराम राजा सरकार ओरछाधाम दर्शनलाभ सुअवसर सुलभ होना परम सौभाग्य बताया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button