ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

महिला ने  5 किलोग्राम से ज्यादा वजनी बच्चे को दिया जन्म

लंदन । एक महिला ने बच्चा 5 किलोग्राम से भी ज्यादा वजनी बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के वजन को देखकर नर्स भी हैरान है। घटना ब्रिटेन के वैरिंगटन की है। महिला ने कहा कि मेरा बेटा काफी बड़े बच्चे की तरह लग रहा था। उसका सिर खरबूजे जितना बड़ा था। जानकारी के मुताबिक, 24 साल की रूबी इडेन ने अगस्त 2022 में अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने इसका नाम टेडी रखा। जन्म के बाद जब टेडी का वजन किया गया तो वह 5 किलो और 500 ग्राम का निकला। आमतौर पर जन्‍म के समय शिशु का नॉर्मल वेट 2.5 से 3.5 किलो के बीच होता है। इसीलिए टेडी को बिग साइज बेबी कहा गया। अपने बच्चे को लेकर रूबी ने  बताया कि टेडी का जन्म डिलीवरी डेट के 8 दिन बाद हुआ था। उस वक्त डॉक्टरों ने कहा था कि उसका वजन 3.5 किलो के आसपास होगा। लेकिन जन्म के बाद वो साढ़े 5 किलो का निकला। रूबी बताती हैं कि टेडी, पॉलीहाइड्रमनिओस नामक मेडिकल कंडीशन के साथ पैदा हुआ था। यह कंडीशन तब उत्पन्न होती है जब प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे के चारों ओर बहुत अधिक एमनियोटिक द्रव होता है।

रूबी कहती हैं कि नर्स, डॉक्टर हर कोई हैरान था कि बच्चा इतना बड़ा कैसे पैदा हुआ। उसे नवजातों वाला कोई कपड़ा फिट नहीं हो रहा था। डिलीवरी ऑपरेशन के जरिए हुई थी। अब टेडी 7 महीने का हो चुका है और एकदम फिट है। रूबी और उनके 27 वर्षीय पति क्रिस को टेडी के लिए बड़ी उम्र के बच्चों के कपड़े खरीदने पड़े, क्योंकि नवजात के कपड़े उसके लिए बहुत छोटे थे। टेडी के जन्म वाले दिन को याद करते हुए रूबी ने कहा- जब मैंने पहली बार बच्चे को देखा तो मैं बेहद चौंक गई थी। बड़े बच्चे की तरह लग रहा था। उसका साइज सामान्य से काफी बड़ा था। मेरे पति ने उसे देखते ही कहा वह एक मोटा लड़का है।

Related Articles

Back to top button